प्रश्न – 1   निम्न द्विघात समीकरणों के मुलो की प्रकृति ज्ञात कीजिये यदि मुलो का अस्तित्व हो तो उन्हें ज्ञात कीजिये ।



(iii) 2x2 – 6x + 3 = 0

हल -   दिया गया वर्ग समीकरण
2x2 – 6x + 3 = 0

उपरोक्त समीकरण की तुलना वर्ग समीकरण ax2 + bx + c = 0
से करने पर,
a = 2,    b = -6,   c = 3

∴ विविक्तकर  D = b2 – 4ac
               = (-6)2 – 4(2)(3)
               = 36 – 24
               = 12
यहाँ D > 0

अतः दिए गए समीकरण के मूल वास्तविक होंगे ।

सूत्र विधि से
x = (-b ± √D )/ 2a
x = (-(- 6) ± √12)/ 2(2)
x = ( 6 ± √12)/ 4
x = ( 6 ± 2√3)/ 4

x = (2( 3 ± √3))/ 4
x = ( 3 ± √3)/ 2

(+) चिन्ह लेने पर,
x = ( 3 + √3)/ 2

(-) चिन्ह लेने पर,
x = ( 3 - √3)/ 2

अतः उपरोक्त समीकरण के मूल ( 3 + √3)/ 2  एंव ( 3 - √3)/ 2  होंगे |