प्रश्न – 3 शीर्षो (0, -1) (2, 1) और (0, 3) वाले त्रिभुजो की भुजाओ के मध्य बिंदुओ से बनने वाले त्रिभुज का
क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये । इस क्षेत्रफल का दिये हुए त्रिभुज के क्षेत्रफल के साथ
अनुपात ज्ञात कीजिये।
हल – माना
A(0, -1)
B(2, 1)
C(0, 3)
∴ Δ ABC का क्षेत्रफल =
= ½ [x1(y2 – y3) + x2(y3
– y1) + x3(y1 – y2)]
= ½ [ 0(1 – 3) + 2(3 + 1) + 0(-1 - 1)]
= ½ [ 0 + 8 + 0]
= ½ [ 8 ]
= 4 वर्ग इकाई
अत: Δ ABC का क्षेत्रफल 4 वर्ग इकाई
Δ ABC की प्रत्येक भुजा के मध्य बिंदु को
मिलाने पर माना Δ PQR
बनता है।
तब
बिंदु P के निर्देशांक
= ( (2+0)/2
, (1-1)/2 )
= ( 2/2, 0/2 )
= ( 1, 0 )
बिंदु Q के निर्देशांक
= ( (0+0)/2
, (-1+3)/2 )
= ( 0/2, 2/2 )
= ( 0, 1 )
बिंदु R के निर्देशांक
= ( (2+0)/2
, (1+3)/2 )
= ( 2/2, 4/2 )
= ( 1, 2 )
अब पुन: माना
x1 = 1, y1 =
0
x2 = 0, y2 =
1
x3 = 1, y3 =
2
∴ Δ PQR का क्षेत्रफल =
= ½ [x1(y2 – y3) + x2(y3
– y1) + x3(y1 – y2)]
= ½ [ 1(1 – 2) + 0(2 - 0) + 1(0 - 1)]
= ½ [ -1 + 0 - 1]
= ½ [ -2 ]
= -1 वर्ग इकाई
∵ क्षेत्रफल ऋणात्मक नही होता
∴ Δ PQR का क्षेत्रफल = 1 वर्ग
इकाई
Δ ABC का क्षेत्रफल / Δ PQR का क्षेत्रफल = 4/1
= 4 : 1