प्रश्न – 15 एक सीधा राजमार्ग एक मीनार के पाद तक जाता है । मीनार के शिखर पर खडा एक आदमी एक कार को 30o के अवनमन कोण पर देखता है, जो कि मीनार के पाद की ओर एक समान चाल से जाती है । 6 सेकण्ड बाद कार का अवनमन कोण 60o हो गया इस बिंदु से मीनार के पाद तक पहुचने मे कार द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिये ।

हल – चित्रानुसार

AD एक मीनार है तथा BD एक राजमार्ग है
 
BC = y = 6 सेकण्ड

CD = x सेकण्ड ( माना )

∠EAB = 30o = ∠ABC तथा

∠EAC = 60o = ∠ACD

समकोण ΔADC मे

tanθ = AD/DC

tan60o = AD/x

√3/1 = AD/x

AD = x√3  -------(i)

समकोण ΔADB मे

tanθ = AD/DB

tan30o = AD/(x+y)

1/√3 = AD/(x+y)

x + y = AD√3

समी. (i) से

x + y = (x√3)√3

x + y = 3x

y = 3x – x

2x = y

2x = 6

x = 6/2

x = 3

अत: मीनार के पाद तक पहुँचने मे लिया गया समय 3 सेकण्ड होगा ।