प्रश्न – 13 दी गई आकृति मे, एक चतुर्थांश OPBQ के अंतर्गत एक वर्ग OABC बना हुआ है । यदि OA = 20 सेमी है तो छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये । ( π = 3.14 लिजिये )

हल – चित्रानुसार वर्ग की भुजा OA = 20 सेमी

वर्ग का विकर्ण OB = 20√2   { विकर्ण = √2xभुजा }

चित्र से

OB = OP = OQ = 20√2  = r ( वृत्त की त्रिज्या )

∴ चतुर्थांश OPBQ का क्षेत्रफल = ¼ πr2

= ¼ x 3.14 x (20√2)2

= ¼ x 3.14 x 20√2 x 20√2

= ¼ x 3.14 x 800

= 3.14 x 200

= 628.00

= 628 सेमी.2

वर्ग OABC का क्षेत्रफल = (भुजा)2

= (20)2

= 400 सेमी.2

∴  छायांकित भाग का क्षेत्रफल

     = चतुर्थांश OPBQ का क्षेत्रफल - वर्ग OABC का क्षेत्रफल

= 628 – 400

= 228 सेमी.2